पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में झारखंड के गिरिडीह जिले के पांच प्रवासी मजदूरों का अपहरण कर लिया गया है। संजय महतो, फलगित महतो, राजू महतो, चंद्रिका महतो और उत्तम महतो सभी कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। अपहृत मजदूरों के परिजनों ने केंद्र सरकार से मदद की अपील की है, जबकि समाजसेवी सिकंदर अली ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर मजदूरों की सुरक्षित रिहाई की मांग की है।













