रोटरी गिरिडीह, इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में “फायर सेफ्टी: एक जीवनरक्षक पहल” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्री श्याम मंदिर एसी हॉल में आयोजित इस कार्यशाला में जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री रवि रंजन ने आग से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।

जीआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के ट्रेनिंग पार्टनर के सहयोग से आग लगने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इस पर व्यवहारिक दिशा-निर्देश साझा किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पचम्बा अग्निकांड और पहलगांव आतंकी हमले में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर जीडीसीसी अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, रोटरी गिरिडीह अध्यक्ष रवि चुरिवाला, इनर व्हील क्लब अध्यक्ष सोनाली टारवे, सचिव राखी झुनझुनवाला और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य आमजन में आपातकालीन स्थितियों के प्रति सजगता बढ़ाना था। सभी उपस्थितजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जीवनरक्षक कदम बताया और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।












