गिरिडीह जिले के तिसरी गावां मुख्य मार्ग स्थित जमुनियाटांड से गोल्डेन फ्यूचर पब्लिक स्कूल तक बनाई गई पीसीसी सड़क महज दो माह में ही टूट गई, जिससे निर्माण में भारी अनियमितता का खुलासा हुआ है। ग्रामीणों ने संवेदक पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल और लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है।

विधायक बाबूलाल मरांडी द्वारा शिलान्यास की गई इस सड़क पर लाखों रुपए खर्च हुए थे, लेकिन घटिया कार्य के कारण अब सड़क जगह-जगह से दरक गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने सड़क का निरीक्षण कर संवेदक पर कड़ी कार्रवाई और जांच की मांग जिला प्रशासन से की है।












