Aba News

गिरिडीह में अदब और सम्मान की शाम : मुख़्तार हुसैनी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

गिरिडीह के कोलडीहा मस्जिद के सामने फ़रोग ए अदब संस्था द्वारा 26 अप्रैल को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जेएमएम महानगर उपाध्यक्ष और समाजसेवी नौशाद अहमद चाँद मुख्य अतिथि रहे, जबकि राजेश सिंहा और पत्रकार इमरान आलम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कश्मीर के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई।

इस अवसर पर फ़रोग ए अदब के संस्थापक मुख़्तार हुसैनी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया तथा उन्हें हसरत वारसी अवार्ड 2025 प्रदान किया गया। समारोह में उर्दू शायरी के कई हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हाजी अनीस, एकरामुल हक वली और कोलडीहा के युवाओं का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें