Aba News

गिरिडीह में लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड हंटर 350, नए रंगों और फीचर्स के साथ धमाकेदार एंट्री!

गिरिडीह के बड़ा चौक स्थित श्री सन्मति इंटरप्राइजेज में आज रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का भव्य लॉन्च आयोजन हुआ। शंभू जैन और उनके सुपुत्र श्रेयांश जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रेयांश जैन ने बताया कि हंटर 350 अब तीन नए शानदार रंगों — रियो व्हाइट, टोकियो ब्लैक और लंदन रेड — में उपलब्ध होगी, जिसमें हल्के वजन और बेहतरीन माइलेज जैसे दमदार फीचर्स शामिल हैं। आम लोगों को ध्यान में रखते हुए यह बाइक शानदार ऑफर के साथ पेश की गई है।

इस खास मौके पर गिरिडीह के कई प्रतिष्ठित लोग जैसे ऋषभ राघवानी, रोहित स्वरागी, सत्यम गुप्ता, आदित्य संगा, पप्पू यादव और पंकज शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बाइक के नए लुक और फीचर्स को लेकर खासा उत्साह दिखाया। सन्मति इंटरप्राइजेज ने गिरिडीहवासियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें