Aba News

गिरिडीह में युवा योग महोत्सव का भव्य समापन, सैकड़ों ने साझा किए अपने अनुभव

गिरिडीह के कबीर ज्ञान मंदिर में पतंजलि परिवार युवा भारत द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय युवा योग महोत्सव शिविर का आज विधिवत समापन हुआ। हरिद्वार से आए स्वामी विश्वदेव जी और स्वामी कौशलदेव जी के नेतृत्व में युवाओं ने योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वदेशी जीवनशैली की गहन जानकारी ली।

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, साध्वी गीता दीदी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। शिविर में योगासनों और प्राणायाम के आठ प्रकारों का अभ्यास कराया गया, जिनसे जुड़कर लोगों ने अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव महसूस किए।

शिविर के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए — किसी ने गैस की समस्या से मुक्ति पाई तो किसी का पुराने दर्द में आराम मिला। मंच से सभी ने सनातन संस्कृति और योग को अपनाने का संदेश दिया।

वहीं, पतंजलि परिवार गिरिडीह की बैठक में संगठन के पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई और रांची में होने वाले आगामी योग शिविर की तैयारियों पर बल दिया गया। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए किया गया, जिसमें भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें