Aba News

गिरिडीह में विकास योजनाओं की सख्त समीक्षा, अधिकारियों को निर्देश

गिरिडीह, 25 अप्रैल 2025 – उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी के निर्देश पर डीआरडीए सभागार में मनरेगा, अबुआ आवास योजना और बिरसा हरित ग्राम योजना सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआरडीए निदेशक श्री रंथू महतों ने योजनाओं की प्रगति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी और स्पष्ट कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मनरेगा में श्रमिकों के भुगतान में देरी पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण की मांग की और सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित कर्मियों से भी जवाब तलब किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें