गिरिडीह, 25 अप्रैल 2025 — समाहरणालय सभागार कक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान के तहत “स्कूल रूआर 2025: बैक टू स्कूल” अभियान पर केंद्रित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मिशन मोड में अगले 16 दिनों तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

कार्यशाला में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने, अप्रवासी और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समावेशन, और विद्यालय वातावरण को बाल-अनुकूल बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके से जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई, वहीं जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया गया।












