Aba News

सलूजा गोल्ड स्कूल नेशनल जियोग्राफिक संग जोड़ा हाथ, छात्रों ने सीखा कचरा प्रबंधन का ग्लोबल पाठ

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल ने ग्रीन इनिशिएटिव के तहत नेशनल जियोग्राफिक के साथ साझेदारी करते हुए छात्रों को वैश्विक स्तर पर पर्यावरण शिक्षा से जोड़ा। 24 अप्रैल को दस छात्रों ने नाइजीरिया, ग्रीस और वाशिंगटन डीसी के साथ लाइव “एक्सप्लोरर क्लासरूम” सत्र में हिस्सा लिया, जिसमें कचरा पुनर्चक्रण, जलवायु परिवर्तन और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

इस इंटरैक्टिव सत्र में छात्रों ने नेशनल जियोग्राफिक एक्सप्लोरर्स से सीधे सवाल पूछे और समाधान के लिए प्रेरित हुए। स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने छात्रों की वैश्विक सहभागिता पर गर्व जताया और कहा कि ऐसी पहलें बच्चों को एक जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें