गिरिडीह के अंबेडकर भवन पुस्तकालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती अभियान दिवस के अवसर पर “अंबेडकर दिवस सम्मान संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक सह प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान ने किया।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कौशल किशोर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शाहपुर सांसद डॉ. रविंद्र राय, पूर्व विधायक नारायण दास और जयप्रकाश वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। संचालन जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा ने किया और समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ कामेश्वर पासवान ने किया।













