Aba News

गिरिडीह के पचम्बा में आगजनी हादसे में मां-बेटी की मौत, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

गिरिडीह जिले के पचम्बा में हाल ही में हुई आगजनी की घटना में संगीता डालमिया और उनकी बेटी खुशी डालमिया की दर्दनाक मौत ने पूरे जिले को शोक में डुबो दिया है।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद बुधवार को पचम्बा वासियों ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मां-बेटी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सभा में शामिल होकर दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें