गिरिडीह नगर भवन में तैलिक साहू सभा द्वारा भव्य रूप से भामाशाह जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लू महतो, प्रदेश अध्यक्ष उमा चरण साहू, और जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू समेत अनेक पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच से साहू समाज के नेताओं ने एकजुटता का आह्वान किया और कहा कि देश जब-जब संकट में आया, समाज ने हमेशा आगे बढ़कर योगदान दिया है। उपाध्यक्ष संजय साहू ने गर्व से कहा, “हमारे अंदर भामाशाह का DNA है।”
समारोह में विभिन्न प्रखंडों से आए हजारों महिला-पुरुषों की भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का रूप दिया। समाजसेवी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, संजय साव समेत कई लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर नगर भवन से लेकर टावर चौक तक नगर भ्रमण किया गया, जहां “भामाशाह अमर रहें” के नारों से शहर गूंज उठा। इस आयोजन में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही, जो साहू समाज की संगठित शक्ति और ऐतिहासिक विरासत की गूंज है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, संयुक्त सचिव मनोज साव, कोषा धक्ष दीपक गुप्ता, सीताराम साहू, नगर सचिव मनीष गुप्ता, अभय साहा, जय किशन, श्याम सुन्दर गुप्ता, विकाश गुप्ता ,विकास साव, विकाश रंजन उज्ज्वल साव, सुमित रंजन ,सोनू साव ,आदि काफी योगदान रहा l
कार्यक्रम में नीरज साहा विकी साव बीरेंद्र साव पिंकी देवी रूबी देवी प्रमिला देवी सुस्मिता देवी सहित विभिन्न प्रखंडों से आए हजारों महिला पुरुष ने भाग लिया l



