Aba News

किसान जनता पार्टी की बैठक में जमीन सर्वे के लिए जागरूकता अभियान

गिरिडीह किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में एक बैठक आयोजित की, जिसमें किसानों को जमीन सर्वे के लिए जरूरी तैयारी और सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार ने छह महीने के भीतर जमीन सर्वे पूरा करने का हलफनामा दिया है, और गिरिडीह जिले में भी जल्द सर्वे शुरू हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कई अंचल अधिकारियों ने किसानों की जमीनों में गड़बड़ी की है, जिससे किसान अनजान हैं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मौजा अध्यक्षों की मदद से भ्रष्टाचार को समाप्त करने और बिना घूस के रजिस्टर टू हासिल करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, प्रशासन द्वारा वादा किए गए समय सीमा के भीतर रजिस्टर टू प्राप्त नहीं होने पर संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें