गिरिडीह और कोडरमा से कांग्रेस के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह का सोमवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती थे।
उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने दी। इनके निधन से कांग्रेस समेत पूरे राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस कार्यालय लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व शिक्षक से सांसद बने तिलकधारी सिंह ने 1984 और 1999 में कोडरमा से लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया था और वे सोनिया गांधी व राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे।



