10 मई 2025 को व्यवहार न्यायालय गिरिडीह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। सचिव श्री सफदर अली नैयर ने जानकारी दी कि माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारी चल रही है।
इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की गई एवं फ्रंट कार्यालय में एक दंपति के बीच सुलह कर मामला निष्पादित किया गया। इस लोक अदालत में विभिन्न विभागों से जुड़े सुलहनीय मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा। सचिव ने सभी बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं और मीडिया से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।



