Aba News

गिरिडीह में बुजुर्ग की गुमशुदगी, बेटे ने मीडिया और पुलिस से लगाई मदद की गुहार

गिरिडीह के सिहोडीह निवासी बबलू कुमार दास ने अपने पिता बैजनाथ दास की गुमशुदगी को लेकर शनिवार को मीडिया और पुलिस से मदद की अपील की है। बबलू दास के अनुसार, उनके पिता 16 अप्रैल की सुबह 9 बजे बरवाडीह स्थित एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन अब तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है। बबलू ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर पुलिस से अपने पिता की सकुशल तलाश की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें