पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार कार्रवाई करने में विफल रही है। कार्यक्रम में कई स्थानीय संगठन नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।












