गिरिडीह में भीषण गर्मी से पहले जल संकट की आहट को देखते हुए, आज 19 अप्रैल को गिरिडीह सिविल सोसाइटी ने नगर निगम के उपनगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला और महासचिव मोहम्मद तारिक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पाइपलाइन से निर्बाध जलापूर्ति, टैंकर से जल वितरण, वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट की मरम्मत और शुद्ध पेयजल की गारंटी जैसी अहम मांगें रखीं।

ज्ञापन में होल्डिंग टैक्स और नक्शे से जुड़े मुद्दों पर भी त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। उपनगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अनील अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, लखन लाल, राम गुप्ता समेत कई समाजसेवी उपस्थित रहे।












