Aba News

गुड फ्राइडे पर गिरिडीह के गिरजाघरों में हुआ प्रार्थना और आराधना का आयोजन

गिरिडीह में गुड फ्राइडे के अवसर पर जिलेभर के विभिन्न गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोगों ने यीशु मसीह के क्रूस पर हुए बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। सीएनआई चर्च पचंबा में विशेष आराधना आयोजित की गई, जिसमें धर्मावलंबियों ने उपवास के साथ यीशु की सात अंतिम वाणियों को सुनकर उनके त्याग और प्रेम को महसूस किया।

आराधना का संचालन रेव्ह सन्नी दास और एफ.टी. हंसदा ने किया, जबकि रेव्ह सन्नी दास और सचिव जोय हेमब्रम ने विशेष गीत भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्थानीय समेत देशभर से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें