गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड केंद्र की सेपरेशन यूनिट को भारत सरकार से लाइसेंस (एनओसी) मिल गया है, जिससे यूनिट के शीघ्र शुभारंभ का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह उपलब्धि गिरिडीह उपायुक्त सह ब्लड केंद्र अध्यक्ष नमन प्रियेश लकड़ा के प्रयासों से संभव हो सकी है।

रेड क्रॉस चेयरमैन व ब्लड केंद्र सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि यूनिट के शुरू होते ही मरीजों को होल ब्लड के साथ-साथ रेड ब्लड सेल, प्लाज़्मा और प्लेटलेट्स की अलग-अलग सुविधा मिल सकेगी। यह सुविधा पाने वाला गिरिडीह झारखंड का पहला सदर अस्पताल होगा, जिससे ज़रूरतमंद मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा।












