निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक बाइक की डिक्की से 2 लाख रुपए चुराकर भागने लगा। कल्हाबाद निवासी कुंजलाल महतो अपने बेटे की शादी के लिए बैंक से पैसे निकालकर बाजार में खरीदारी कर रहे थे

और रुपए बाइक की डिक्की में रख दिए थे। इसी दौरान एक युवक ने मौका देखकर डिक्की तोड़ दी और पैसे लेकर भागने लगा। शोर मचते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।












