Aba News

बाइक की डिक्की से उड़ाए गए दो लाख रुपए, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है, जहां काला रोड स्थित रांची मेडिकल के पास बाइक सवार चोरों ने एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की से दो लाख रुपए नकद चुरा लिए। पीड़ित दशरथ मंडल अपनी भतीजी की शादी के लिए बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे,

जब यह घटना घटी। एक चोर ने पैदल आकर डिक्की खोली और पैसे निकाले, जबकि दूसरा पास खड़ी बाइक से दोनों को लेकर फरार हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें