Aba News

गिरिडीह के राघवन परिवार करेंगे बेटियों के लिए IIT धनबाद में 1 करोड़ की छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत

गिरिडीह के राघवन परिवार ने बेटियों की शिक्षा को नया पंख देने के लिए IIT (ISM) धनबाद में एक अनोखी पहल की है। G.V. Raghavan Memorial Scholarships Scheme के तहत 1 करोड़ रुपये का एंडोमेंट फंड स्थापित किया गया है, जिससे उन मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी, जो खनन इंजीनियरिंग, भूविज्ञान, भूभौतिकी या पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में IIT-JEE के जरिए प्रवेश लेंगी और किसी अन्य सरकारी स्कीम से लाभान्वित न हो रही हों।

इस योजना की नींव पड़ी स्वर्गीय श्री गोपाल वीर राघवन की शताब्दी जयंती पर। वे तमिलनाडु से आए थे लेकिन गिरिडीह को अपना घर बना लिया और श्रमिक आंदोलन के सशक्त स्तंभ बनकर उभरे। आज उनकी स्मृति में बेटियों की शिक्षा को समर्पित यह स्कॉलरशिप, उनके सेवा और समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर IIT धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बता दें की 19 अप्रैल को आईआईटी धनबाद में इस छात्रवृति योजना की शुरुआत की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें