Aba News

सिरसिया में पोषण पखवाड़ा का आयोजन, मोटे अनाज के महत्व पर दी गई जानकारी

गिरिडीह जिले के सिरसिया स्थित सदर प्रखंड परिसर में गुरुवार को जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायिकाओं ने मोटे अनाज जैसे बाजरा, मडुवा और तीसी से बने व्यंजन लाकर उनके पोषक गुणों की जानकारी दी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को दूर करना और खासकर गर्भवती महिलाओं व शिशुओं को सही पोषण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में सुपरवाइजर अजमेरी खातून और कई सेविकाएं-सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें