गिरिडीह केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, भारत सरकार द्वारा गिरिडीह के सदर अस्पताल स्थित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट को रक्त केंद्र संचालन का लाइसेंस प्रदान किया गया है, जिससे यह राज्य में रांची के बाद दूसरा जिला बन गया है जिसे यह मान्यता प्राप्त हुई है। इस यूनिट की सहायता से अस्पताल में 1000 यूनिट ब्लड संग्रहण की क्षमता विकसित हुई है,

जिससे थैलेसीमिया, गर्भवती महिलाएं और दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को समय पर रक्त की आपूर्ति संभव हो सकेगी। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया और लोगों से 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में भाग लेकर योगदान देने की अपील की।












