Aba News

समाहरणालय सभागार में बीएलएस ट्रेनिंग का आयोजन, जीवन रक्षक तकनीकों की दी गई जानकारी

गिरिडीह, 17 अप्रैल 2025: समाहरणालय सभागार में आज पारामेडिकल स्टाफ के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को हृदय गति रुकने, दम घुटने जैसी आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार किया गया। कार्यक्रम में स्कूल-कॉलेज के छात्रों, सुरक्षा गार्डों, कर्मचारियों और ग्रामीण समुदाय के सदस्यों ने भी भाग लिया।

बीएलएस तकनीकों जैसे सीपीआर और वायुमार्ग प्रबंधन का अभ्यास कराते हुए यह बताया गया कि समय पर की गई सही कार्रवाई किसी की जान बचाने में निर्णायक हो सकती है। कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सक एवं सभी पैरामेडिकल स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें