आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की जब्ती और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध में आयकर विभाग कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने इसे राज्य प्रायोजित अपराध बताते हुए मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेश वर्मा ने कहा कि यह सब मुद्दों से ध्यान भटकाने और राहुल गांधी को डराने की साजिश है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल रहीं और “मोदी सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाए।













