रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महाधिवेशन में ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा की गई है। हेमंत सोरेन को अब पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि उनके पिता शिबू सोरेन को पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में नई भूमिका दी गई है। 38 साल बाद पार्टी के अध्यक्ष पद पर यह परिवर्तन हुआ है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

1972 में विनोद बिहारी महतो पार्टी के पहले अध्यक्ष बने थे, और उसके बाद शिबू सोरेन ने 1987 में पार्टी की कमान संभाली थी। लगभग चार दशकों तक पार्टी का नेतृत्व करने के बाद अब शिबू सोरेन के मार्गदर्शन में हेमंत सोरेन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के संविधान में बदलाव के साथ यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा के भविष्य को एक नई दिशा देने की उम्मीद जताता है।













