गिरिडीह प्रखंड के c में अंबेडकर युवा क्लब ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके सामाजिक न्याय, समानता और एकता के प्रति अतुलनीय योगदान को याद किया। महिलाओं के अधिकारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक बने हुए हैं।

कार्यक्रम में पिंटू कुमार दास, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, विष्णु कुमार, रोहित कुमार, करण कुमार और गोलू कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज में समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि हम बाबा साहब के आदर्शों को साकार कर सकें।













