Aba News

तिसरी ब्लॉक में किसानों का उग्र प्रदर्शन, अधिकारियों को ब्लॉक में घुसने से रोका

झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति की मांग को लेकर तिसरी अंचल के किसान पिछले 6 दिनों से किसान जनता पार्टी के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। दासो मुर्मू और नीलम कुमारी के नेतृत्व में आंदोलनरत किसानों ने आज से तिसरी ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में घुसने से रोक दिया है। 14 महीने से रजिस्टर टू की प्रतीक्षा कर रहे किसानों का कहना है

कि जब तक अंचल अधिकारी आकर सत्यापित प्रति देना शुरू नहीं करते, धरना जारी रहेगा। पुलिस द्वारा विरोध शांत कराने की कोशिश विफल रही और प्रशासनिक कर्मियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने रजिस्टर टू उपलब्ध कराने का आश्वासन तो दिया था, लेकिन 25 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। धरने में सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें