Aba News

गिरिडीह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, संगठन सृजन पर हुआ मंथन

गिरिडीह के सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट में जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें मांडू के पूर्व विधायक और जिला पर्यवेक्षक जयप्रकाश भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में प्रखंड अध्यक्षों, नवनियुक्त प्रखंड पर्यवेक्षकों और संगठन के अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पर्यवेक्षक ने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उसे सशक्त बनाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने इस वर्ष को “संगठन सृजन वर्ष” बताते हुए इसे मंथन का नाम दिया और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें