Aba News

गिरिडीह में रघुवर दास का हमला: राज्य में अराजकता और जमीन लूट का आरोप

गिरिडीह में दिवंगत भाजपा नेता बाबुल प्रसाद गुप्ता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता की स्थिति है और अवैध धंधों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

पत्रकारों से बातचीत में दास ने आरोप लगाया कि गिरिडीह समेत पूरे राज्य में जमीन हड़पने की मुहिम चल रही है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जो सरकार जल, जंगल और जमीन के नाम पर सत्ता में आई थी, वही अब इनकी लूट में लगी है। मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें