Aba News

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का गिरिडीह में स्वागत

गिरिडीह देवघर से रांची लौटते समय झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार रविवार सुबह 7 बजे गिरिडीह के पचंबा स्थित शिवपुरी कॉलोनी में भाजपा नेता विनय कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विनय सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उन्हें बुके और शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।

इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। राज्यपाल ने वहां मौजूद लोगों से संवाद कर उनकी बातों को सुना। बता दें, राज्यपाल शनिवार को रांची से देवघर एक समारोह में शामिल होने गए थे और आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा कर वापस लौटते समय गिरिडीह पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें