Aba News

हनुमान जन्मोत्सव पर बरगंडा हनुमान मंदिर में भव्य भंडारा आयोजित

गिरिडीह के बरगंडा के उसरी नदी नया पुल स्थित सार्वजनिक समिति हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। लगभग 50 वर्षों से मंदिर में पूजा होती रही है, लेकिन भंडारा की शुरुआत पिछले वर्ष से की गई थी।

इस बार श्रद्धालुओं को खिचड़ी का भोग प्रसाद रूप में वितरित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड पार्षद रंजीत यादव समेत समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें