Aba News

नवम वर्ग के नव विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, सर जे सी बोस स्कूल में आयोजित हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम

गिरिडीह सर जे सी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में नव नामांकित नवम वर्ग की छात्राओं के लिए एक भव्य ओरिएंटेशन सह स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, स्वागत गीत, प्रेरणादायक भाषण और अंग्रेजी नाटक ने सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने अनुशासन, संस्कार और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम में अतिथियों और शिक्षकों का सम्मान किया गया और विद्यालय के अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई। मंच संचालन छात्रा प्रज्ञा पाठक और अंबिका कुमारी ने हिंदी व अंग्रेजी में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें