Aba News

देवघर यात्रा के दौरान गिरिडीह में ठहरे राज्यपाल, DC-SP ने किया स्वागत

शनिवार को देवघर जाने के क्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह में कुछ देर के लिए रुके। उनके साथ ADC भी मौजूद थे। सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के दौरान DC नमन प्रियेश लकड़ा और SP डॉ. विमल कुमार ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। मौके पर SDPO जितवाहन, DSP नीरज सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे। कुछ मिनट रुकने के बाद राज्यपाल देवघर के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें