Aba News

गिरिडीह में भाकपा-माले का पहला प्रखंड सम्मेलन सम्पन्न, मसूदन कोल्ह बने नए सचिव

गिरिडीह सदर प्रखंड के महुआटांड़ गांव में 11 अप्रैल 2025 को भाकपा-माले का पहला प्रखंड सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड मदन साह ने पार्टी का झंडा फहराकर की। उद्घाटन भाषण में पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड जनार्दन प्रसाद ने कहा कि पार्टी हमेशा मेहनतकश जनता के अधिकारों की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में रही है और आने वाले समय में गिरिडीह के हर पंचायत में संगठन को मजबूत किया जाएगा। सम्मेलन में सांगठनिक रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा हुई और कामरेड रामलाल मुर्मू के पर्यवेक्षण में 21 सदस्यीय नई प्रखंड कमिटी का सर्वसम्मति से गठन हुआ,

जिसमें मसूदन कोल्ह को प्रखंड सचिव चुना गया। सभा को किसान नेता पुरन महतो समेत कई जिला और क्षेत्रीय नेताओं ने संबोधित किया और औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के खिलाफ लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया। सम्मेलन का संचालन शंकर पांडेय ने किया और अध्यक्षता मदन साह, महताब अली मिर्जा, हिमांशु शेखर सिंह, राजेश सिन्हा और सलामत अंसारी ने संयुक्त रूप से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें