Aba News

देवघर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व मंत्री के पिता को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ देवघर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर विधायक सुरेश पासवान, डीसी विशाल सागर और एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने गॉर्ड ऑफ ऑनर व पुष्पगुच्छ के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के इस दुख की घड़ी में हम इनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें