Aba News

खंडोली डैम में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली डैम में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां घूमने आए पर्यटकों ने पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने तुरंत बेंगाबाद थाना को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और जांच प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है, और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पर्यटन स्थल पर हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को चौंका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें