गिरिडीह रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में शांति, सौहार्द और उल्लासपूर्वक पर्व मनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नगर, मुफस्सिल और पचम्बा थाना प्रभारियों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेत्री व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी, विहिप के पवन कांदवे और भाजपा नगर मंत्री समीरदीप व अमित आर्य द्वारा शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए यह संदेश दिया गया कि सामाजिक समरसता और प्रशासनिक सहयोग से ही त्योहारों को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है।













