गिरिडीह के बड़ा चौक स्थित सोबरन मांझी (पूर्व जिला पुस्तकालय) के सामने “दुनियादारी चाय” की 51वीं शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतिष्ठान ग्रेसी गुप्ता और प्रिया भदानी ने अपने-अपने पति रवि गुप्ता और प्रतीक भदानी के सहयोग से MSME नीति के तहत स्थापित किया है, जिसे ज़िला उद्योग कार्यालय और केंद्र सरकार की योजनाओं का समर्थन प्राप्त है। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई गणमान्य अतिथि, वार्ड पार्षदगण और सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

इस फ्रेंचाइज़ी में जल्द ही कड़क चाय, मसाला चाय, कोल्ड कॉफी, ब्लैक कॉफी, बोर्नविटा ड्रिंक्स, लेमन टी (लीफ और नींबू युक्त), मसालेदार दही की छाछ जैसे उत्पाद लॉन्च किए जाएंगे। दो महीनों के भीतर इन विशेष पेय उत्पादों की शुरुआत की जाएगी। यह पहल न केवल स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक सराहनीय कदम है।













