Aba News

गरीब मजदूर का बेटा बना करोड़पति – ड्रीम11 ने बदल दी किस्मत!

भारत में आईपीएल का जोश चरम पर है और इसके साथ ही ऑनलाइन फैंटेसी गेम Dream11 की लोकप्रियता भी आसमान छू रही है। इस सीजन में कई लोग अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं और करोड़ों रुपये जीत रहे हैं। झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर के कौड़िया गांव के तेलियाबांध इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक गरीब मजदूर के बेटे रवि मेहता ने केवल 49 रुपये लगाकर ड्रीम11 में 3 करोड़ रुपये जीत लिए। यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

रवि मेहता गांव में एक छोटा सा किराना दुकान चलाते हैं। वह पिछले आठ वर्षों से ड्रीम11 में टीम बनाकर किस्मत आजमा रहे थे। हालांकि पहले उन्हें बार-बार हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में एक टीम बनाई, और वही टीम उन्हें करोड़पति बना गई। उनकी इस ऐतिहासिक जीत की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोगों का तांता उनके घर बधाई देने पहुंचने लगा।

रवि ने खुद बताया कि वह 2018 से ड्रीम11 में टीम बना रहे हैं और अब तक करीब 5 लाख रुपये हार चुके हैं। बावजूद इसके, उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि 3 करोड़ रुपये की जीत के बाद उन्होंने तुरंत 1 करोड़ रुपये अपने खाते में विड्रॉल कर लिए हैं, जबकि बाकी राशि 24 घंटे में उनके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। रवि की यह जीत उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को सच्चाई में बदलने का साहस रखते हैं।

रवि के माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बताया कि वे रवि को दुकान का सामान लाने के लिए पैसे देते थे, लेकिन रवि उन पैसों में से कुछ हिस्सा ड्रीम11 में टीम बनाने में खर्च कर देता था। वे कई बार उसे रोकते भी थे, लेकिन रवि ने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करता रहा। आज जब रवि 3 करोड़ रुपये जीतकर घर लौटा है, तो उन्हें अपने बेटे पर गर्व हो रहा है। यह उनके लिए सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि संघर्ष और विश्वास की मिसाल है।

रवि के माता-पिता ने आगे बताया कि वे अब इस पैसे से कुछ जमीन खरीदेंगे और एक बेहतर व्यापार की शुरुआत करेंगे। रवि की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है। यह कहानी यह साबित करती है कि अगर मेहनत और हौसला बना रहे, तो किस्मत भी एक दिन झुक ही जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें