Aba News

गिरिडीह और सरिया में भगवान महावीर की 2623वीं जयंती पर निकली ऐतिहासिक शोभा यात्रा

गिरिडीह और सरिया में गुरुवार को भगवान महावीर की 2623वीं जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य और ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। “जिओ और जीने दो” के जयकारों से गूंजती इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सरिया स्टेशन रोड से निकली शोभा यात्रा में भगवान महावीर की मूर्तियाँ और चित्र दो सुसज्जित वाहनों में नगर भ्रमण पर ले जाए गए, वहीं गिरिडीह में एक भव्य अश्व रथ पर अष्टधातु की प्रतिमा को सजाकर पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में बैंड-बाजों की धुन पर झूमती रहीं, जबकि युवकों की टोली रथ के साथ प्रहरी के रूप में आगे चल रही थी। शोभा यात्रा के दौरान भक्तों ने रथ की आरती उतारी और पूरे शहर में भक्ति का वातावरण बना रहा। शहर के हर कोने से गुजरती इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजन के पश्चात मंदिर में कलश स्थापना का कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें