गिरिडीह बिरनी प्रखंड के गांडो गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के नौवें दिन सोमवार को हवन और भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा। देर शाम आयोजित भंडारे में ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया, वहीं रात्रि में हुए भक्ति जागरण में भोजपुरी गायिका निशा दुबे ने अपने गीतों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में बाहरी कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी गई और मंच संचालन लखन शर्मा ने किया। मां शेरावाली और जय श्री राम के नारों से पंडाल गूंज उठा। आयोजन का लाइव प्रसारण ड्रोन और सीसीटीवी से किया गया, वहीं बिरनी पुलिस की सतर्क भूमिका की सराहना हुई। आयोजन में कई समाजसेवियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का सक्रिय योगदान रहा।












