Aba News

गिरिडीह में माले का चौथा नगर सम्मेलन सम्पन्न, राजेश सिन्हा बने नए नगर सचिव

गिरिडीह में भाकपा (माले) का चौथा नगर सम्मेलन मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें शहर के सभी 36 वार्डों के डेलीगेट्स ने भाग लिया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से कॉमरेड राजेश सिन्हा को नया नगर सचिव चुना गया। 23 सदस्यीय कमेटी के गठन के साथ संगठन को पूरे शहर में विस्तार देने का संकल्प लिया गया।

सम्मेलन में जिला सचिव जनार्दन प्रसाद ने आगामी दिनों में फासीवादी राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तेज करने की बात कही। राजेश सिन्हा ने कहा कि कमेटी जनता के मुद्दों पर फेसबुक लाइव बहस करेगी और भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी, साथ ही लाल झंडे को गिरिडीह में फिर से स्थापित करना लक्ष्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें