गिरिडीह जमुआ थाना क्षेत्र के चितरडीह गांव में 22 वर्षीय उमेश कुमार साव ने मंगलवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उमेश की बुधवार को तिलक होने वाली थी और वह दो दिन पहले ही सूरत से घर लौटा था। परिजनों के अनुसार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तो झांकने पर वह फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। तनावग्रस्त रहने की बात सामने आई है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। उमेश चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।












