Aba News

“गिरिडीह में फॉस्टेक प्रशिक्षण: 80 खाद्य कारोबारी बने फूड सेफ्टी सुपरवाइजर”

गिरिडीह के सदर अस्पताल में एफएसएसएआई की गाइडलाइन के तहत फॉस्टेक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें कैटरिंग और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से जुड़े 80 प्रतिभागियों को ब्राहट फ्यूचर डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से खाद्य सुरक्षा की बारीकियाँ सिखाई गईं।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार और डॉ. पद्मेश्वर मिश्रा की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को एफएसएसएआई द्वारा फूड सेफ्टी सुपरवाइजर का सर्टिफिकेट मिलेगा। अब ये प्रशिक्षित कारोबारी अपने-अपने परिसर में खाद्य सुरक्षा की ज़िम्मेदारी निभाएंगे, जो सिर्फ व्यापार ही नहीं, बल्कि समाज की सेहत के लिए भी अहम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें