गिरिडीह बरगंडा चौक में चैती दुर्गा सार्वजनिक समिति द्वारा पहली बार मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि करीब 50 वर्षों से यहाँ चैती दुर्गा पूजा होती आ रही है,

लेकिन भंडारा पहली बार रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, आकाश कुमार, टिंकू कुमार, रितेश कुमार, वार्ड पार्षद रंजीत यादव समेत दर्जनों युवा समिति सदस्य दिनभर सेवा में जुटे रहे। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और आस्था की मिसाल बना।













