Aba News

रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

गिरिडीह रामनवमी के मद्देनजर गिरीडीह जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर पचंबा तक निकाला गया, जिसमें शहर के कई प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया गया। डीसी और एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण भी किया और कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। मार्च में तमाम पुलिस अधिकारी और सैकड़ों जवानों ने भाग लिया, जिससे जिले में सुरक्षा का साफ़ संदेश गया।

मीडिया से बातचीत में डीसी लकड़ा ने कहा कि रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है और सभी से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि अखाड़ा जुलूस तय रूट और समय पर ही निकाला जाएगा। वहीं, एसपी डॉ. कुमार ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो और त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें