गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना परिसर के सामने स्थित तीन दुकानों में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीनों दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। स्थानीय दुकानदारों ने आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक सब कुछ जल चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के वक्त तीनों दुकानें बंद थीं। इस हादसे में दुकानदार श्याम सुंदर साव, मदन यादव और रवि मंडल को लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें आग लगने के कारण की जानकारी नहीं है। स्थानीय लोगों ने जब धुआं उठते देखा तो उन्हें खबर दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।













